article: आवाज की दुनिया के जादूगर अमीन सयानी को श्रद्धांजली

दोस्तों सत्तर से अस्सी के दशक में एक मशहूर रेडियो कार्यक्रम आता था, जिसके दीवाने गांव से लेकर शहर तक, छोटे से लेकर बड़े तक और अमीर से लेकर गरीब तक सभी हुआ करते थे, हम कुछ पढ़े लिखे लोग रेडियों या ट्रांजिस्टर कहते थे, सुदूर ग्रामीण अंचलों में उसे बाजा कहा जाता था, उस बाजें में प्रति बुधवार रात आठ बजे से एक अच्छी सधी आवाज में प्रस्तुति देने वाले रेडियों एनाऊंसर रेडियो जॉकी या शुद्ध शब्दों में रेडियों उद्घोषक रह चुके ‘बिनाका गीत माला’ जैसे मशहूर संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले आवाज के जादूगर अमीन सयानी जी अब हमारे बीच नहीं रहे।
स्व.अमीन सयानी जी का जन्म 21 दिसम्बर 1932 को मुंबई में हुआ मृत्यु 20 फरवरी 2024 उम्र 91 वर्ष की उम्र में हुई,।अमीन सयानी जी की शुरूआती शिक्षा सिंधिया स्कूल ग्वालियर से हुई। फिर सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई में पढ़े। श्री सयानी जी की मां कुलसुम सयानी एक पाक्षिक पेपर का हिंन्दी, उर्दू व गुजराती में संपादन किया करती थी, अमीन सयानी जी ने कुछ दिन मां के साथ काम में हाथ बटाया।
हम में से बहुत ही कम लोग जानते है कि उन्होनें फिल्मों में भी काम किया। उनकी फिल्में भूत बंगला, तीन देवियां बाक्सर, कत्ल, आदि थी, उन्होंने टाटा आयल मिल में भी दो वर्ष (1960 से 1962) काम किया, वे हमाम साबुन के ब्रांड अम्बेसेडर भी थे। वे 1951 से 1976 तक रेडियों एनाऊंसर रहे (ऑल इंडिया रेडियो में) कई वर्षों तक बिनाका गीत माला की प्रसतुति दी जिसे सुनने के लिए आंगनों, चौपालो में भीड़ एकत्रित हुआ करती थी, क्योंकि उन दिनों सबके घरों में रेडियो नहीं हुआ करते थे। विविध भारती (भारतीय रेडियो पर लगातार 42 साल प्रस्तुति दिये।)
बिनाका गीत माला का नाम बदला, सिबाका गीत माला हुआ उसे दो वर्षों तक प्रस्तुत किया ” भाइयों और बहनों ” रविवार सुबह दस बजे आने वाला एस-कुमार का फिल्मी मुकदमा वो आप सभी को याद ही होगा, तो यह भी याद होगा कि उसके प्रस्तुतकर्ता भी अमीन सयानी जी ही थे।
शैरिडोन के साथी, बोर्नविटा क्विज, शालीमार सुपर जोड़ी आदि हिन्दी कार्यक्रम के अलावा, संगीत के सितारों की महफिल, मराठा दरबार, आदि कार्यक्रम कई सालों तक किये। जनजागृति के लिये एड्स पर 13 एपिसोड की सीरीज बनाई जिसमें कई चिकित्सकों एवं मरीजों के इंटरव्यु एवं आप बीती को शामिल किया गया था जिसका नाम था “स्वनाश”। सारे गम गीतमाला की छांव में, की 40 सी.डी. बनाने वाले, 54000 रेडियो प्रोग्राम देने वाले और 19000 रेडियों जिंगल देने वाले भी श्री अमीन सयानी जी थे।
अमीन सयानी जी को पद्म श्री सम्मान से भी नवाजा गया था। इनके रेडियों शो को जिन देशों में एक्सपोर्ट किया गया उसके नाम इस प्रकार है अमेरिका, इंग्लैण्ड, साउथ अफ्रीका, स्विटजरलैंड, फीजी, न्यूजीलैण्ड, कनाडा, यू.ए.ई।
अमीन सयानी जी ने विदेशों में भी कई कार्यक्रम किये। आवाज की दुनिया के जादूगर को मेरी ओर से, आवाज के बाजीगरों की ओर सें, पूरे राष्ट्र की ओर से, और उन हर आवाज के दीवानों की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
श्रीमती मंजू लंगोटे
मुख्य कार्य. कप्तान
मध्य रेलवे बैतूल मध्यप्रदेश
मोबाइल 9753088112




