village campaig: गांव चलो अभियान से हर बूथ को मजबूत बनाएगी भाजपा

बैतूल ग्रामीण मंडल के बूथ क्रमांक 37 ग्राम टेमनी पहुंचे सांसद- विधायक

बैतूल। विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा हर बूथ को मजबूत बनाकर लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य बना चुकी है। गांव चलो अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की तैयारी है। इसी प्रकार विकसित भारत संकल्प यात्रा से भी बूथों को सशक्त बनाने में पार्टी जुटी है। मिशन 2024 में जुटी भाजपा द्वारा आम जन तक पहुंचने की मुहिम में गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के बैतूल ग्रामीण मंडल संयोजक जुबैर पटेल ने बताया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राष्ट्र व्यापी गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को एक दिन का प्रवास करना है। इस अभियान के तहत बैतूल ग्रामीण मंडल के बूथ क्रमांक 37 ग्राम टेमनी में बैतूल विधायक एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल द्वारा मंदिर में दर्शन कर अभियान के संबंध में पत्र वितरण किए। इस मौके पर ग्राम टेमनी के ग्रामीणों ने विधायक हेमंत खण्डेलवाल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नितिन बारस्कर, विधानसभा प्रभारी मधु पाटनकर, नितेश दरवाई, ओम मालवीय, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता बारस्कर एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। उन्होंने बताया भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत लाखों पार्टी कार्यकर्ता देश के सभी गांवों में पहुंच रहे हैं और ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button