दर्दनाक हादसा: जीप ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला की मौत तीन घायल

Big Accident:  बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम चूनालोहमा के पास बाइक को जीप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बघवाड़ से संजू कासदे अपनी 42 वर्षीय सास सकुन बाई बारस्कर, 22 वर्षीय   सती और आठ वर्षीय मयूर को बुधवार रात बाइक पर बिठाकर ग्राम धामन्या जा रहे थे।
रास्ते में ग्राम पढारू के पास बाइक को पीछे से जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार चारों दूर फिंका गए। सभी को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान सकुन बाई की मौत हो गई जबकि तीन का उपचार चल रहा है। पुलिस के द्वारा अज्ञात जीप की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button