anashan: कल से अनिश्चितकालीन अन्न त्याग करेंगे आप कार्यकर्ता

9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 1 फरवरी से जारी है धरना प्रदर्शन 

बैतूल। विद्युत नगरी सारनी की हालत दिनों दिन चिंतनीय होती जा रही है। जिस पर न ही स्थानीय प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही जनप्रतिनिधि। नतीजा भावी पीढ़ी नशे की गर्त में जा रही है। अवैध सट्टा जुआ एवं रेत का उत्खनन जारी है। इन मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार 7 दिनों से सारणी में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है। पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा एक-एक दिन क्रमिक अनशन में अपना सहयोग प्रदान कर रहें हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा हटधर्मिता अपनाते हुए कार्यवाही नहीं किए जाने से आक्रोशित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अब आज 8 वें दिन गुरुवार से अनिश्चित कालीन अनशन अन्न त्याग करने का निर्णय लिया हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य,लोकसभा प्रमुख अजय सोनी ने बताया कि शहर में अवैध शराब का जाल इस तरह बिछ गया है। जुआ सट्टा, अवैध कारोबार, रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस महकमा का शांत बैठना लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। नतीजा समाज में विकृति तेजी के साथ पैर पसार रही है। आम आदमी पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार 9 सूत्रीय मांगों पर 1 फरवरी से जारी धरना प्रदर्शन 7 वें दिन भी जारी रहा। जिसमें 3 दिनों से रात दिन का लगातार क्रमिक अनशन जारी हैं। पार्टी के पदाधिकारी क्रमबद्ध रूप से अपना सहयोग प्रदान कर रहें हैं। बुधवार को पार्टी के सक्रिय नेता प्रीतम भूमरकर ने एक दिवसीय क्रमिक अनशन में क्षेत्र की जनता के प्रति अपना सहयोग प्रदान किया। पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य लोकसभा प्रमुख बैतूल अजय सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि ये जनता के हितों से जुड़ा सीधा विषय हैं। इसलिए ये धरना और क्रमिक अनशन लगातार जारी है। स्थानीय जिम्मेदार अधिकारियों को मौखिक रूप से 9 सूत्रीय मांगों की जानकारी दे दी गई हैं, लेकिन उन्हें शायद इस धरना प्रदर्शन क्रमिक अनशन की गंभीरता समझ नहीं आ रही है या ये जिम्मेदार विभागों को अवगत नही कराना चाहते हैं या जिले के उच्च अधिकारियों को धरना क्रमिक अनशन स्थल पर लाना नही चाहते हैं। इससे साफ तौर पर नजर आ रहा हैं कि बीजेपी की सरकार में अवेध कारोबार फल फूल रहा हैं और जनता से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कितना सजग हैं। अब 8 वें दिन गुरुवार से अनिश्चित कालीन अनशन करने जा रहे हैं और अब जब तक जमीनी स्तर पर मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं होती तब तक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि धरना अनशन स्थल पर जनहानि का जिम्मेदार मांगों से संबंधित विभाग और जिले।के प्रशासनिक अधिकारी होंगे। बुधवार 7 वें दिन पार्टी के श्रमिक विकास संगठन प्रदेश सचिव विनोद जगताप, जिला इवेंट इंचार्ज मनोहर पचोरिया, यूथ विंग जिला सचिव शिबू विश्वकर्मा, राकेश सिंह, राजेश बामने, जिला संयुक्त सचिव थब्बिराम डोंगरे, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष देशमुख, महिला नेत्री सुमन कुरानिया, कमला बाथम उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button