Mandi Bhav 5 फरवरी 2024 : चने के दाम में आई जबरदस्त तेजी, किसानों की बल्ले-बल्ले

Mandi Bhav : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कृषि उपज मंडी में चने के दाम में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी से चना की खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले हो रही है।
कुछ ही दिन में चने की नई फसल भी पक जाएगी और आवक मंडी में शुरू होने लगेगी। सोमवार को कृषि उपज मंडी बडोरा में चना की आवक 53 बोरा हुई और इसकी नीलामी 5336 रुपये प्रति क्विंटल की दर से ऊंचे में की गई है।
मंडी में चने के दाम में अचानक उछाल आने से किसान भी हैरत में हैं। शनिवार को मंडी में चना ऊंचे में 5251 रुपये प्रति क्विंटल की दर से ही बिका था।
देखें मंडी में उपज की आवक और भाव क्या रहे





