anniversary celebration:वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

साईं ग्रामर स्कूल भीमपुर में हुआ 5 दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन 

बैतूल। साईं ग्रामर स्कूल भीमपुर में 5 दिवसीय वार्षिकोत्सव व स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वहां मौजूद शिक्षकों व अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को बहुत ही यादगार बना दिया। छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य करके दर्शकों का मन लुभाया। कई छात्र–छात्राओं ने ड्रामा,नाटक प्रस्तुत करके समाज के लोगों को जागरूक किया। अतिथियों ने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम को देखने के लिए अभिभावकगण पहुंचे और आनंद उठाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवान राम के जीवन को समर्पित रामलीला झांकी की प्रस्तुति दी जो आकर्षण का केंद्र रही। पांच दिवसीय वार्षिक उत्सव में रेस, टग ऑफ़ वार, कब्बडी, फ्लावर डेकोरेशन, क्राफ्टिंग, मेहंदी, रंगोली, निबंध, ड्राइंग, करसिव राइटिंग, दीप डेकोरेशन सहित विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अतिथिगण एवं पालकगणों द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया।

— सेना से सेवानिवृत हुए जवान का किया सम्मान–

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजकुमार आर्य, संचालक रोहित पचोरिया, मोहित पचोरिया एवं समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। मंच संचालन आजादसिंह राजपूत द्वारा किया गया। स्कूल द्वारा 20 वर्ष की देश सेवा करके आने पर सेवानिवृत्ति जवान नितेश कुमार आर्य का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में अनिल सिंह कुशवाहा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, संतोष मालवीय पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चिचोली, सुनील अड़लक भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button