Complaint: प्राइवेट कर्मचारी को तहसील के रिकॉर्ड रूम की जिम्मेदारी

पूर्व पटवारी ने कलेक्टर से की शिकायत, शाहपुर तहसील कार्यालय का मामला


बैतूल। शाहपुर तहसील कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारी को अभिलेखागार रिकॉर्ड रूम कानूनगो शाखा का काम करने के लिए रखा गया है। प्राइवेट कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर तहसील कार्यालय में पदस्थ रहे पूर्व पटवारी बिरजालाल अखंडे ने आपत्ति जताते हुए कलेक्टर एवं एसडीएम शाहपुर से शिकायत की है।शिकायतकर्ता बिरजालाल का कहना है कि नियम अनुसार किसी भी प्राइवेट कर्मचारी को शासकीय अभिलेखागार की जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती है।इसके बावजूद तहसील कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारी रामचरण सोनी को अभिलेखागार रिकॉर्ड रूम कानूनगो शाखा की जिम्मेदारी दे दी गई है। अनावेदक रामचरण सोनी पिता धनीराम सोनी तहसील कार्यालय का शासकीय कर्मचारी नहीं है। बिरजालाल ने बताया कि पूर्व में कानूनगो सुखराम उइके का भैंसदेही में तबादला हो गया है। तब से अनावेदक द्वारा रिकॉर्ड रूम में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुखराम उइके बाबू द्वारा ही अनावेदक रामचरण सोनी को अभिलेखागार रिकॉर्ड रूम शाखा में काम करने के लिए रखा गया था। जबकि नियम अनुसार अभिलेखागार रिकार्ड रूम में बिना अनुमति का अंदर जाना मना है। अभिलेखागार रिकार्ड रूम में शासकीय कर्मचारी कार्य कर सकता है। बिरजालाल का कहना है कि भविष्य में विभागीय जांच की फाइल कानूनगो शाखा अभिलेखागार रिकॉर्ड रूम से घूम जाना, रिकॉर्ड में हेरा फेरी करने की घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्राइवेट कर्मचारी रामचरण सोनी की रहेगी। बिरजालाल ने शिकायत के साथ ही अनावेदक रामचरण सोनी की तहसील में कार्य करते हुए फोटो भी शिकायत आवेदन के साथ संलग्न की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button