Crime news: दबंगों ने बंद कर दिया मध्यप्रदेश को महाराष्ट्र से जोड़ने वाला रास्ता
कलेक्टर खनिज शाखा बैतूल से स्वीकृत खदानों के पट्टाधारियों ने की शिकायत

Crime news: बैतूल। कलेक्टर खनिज शाखा बैतूल से स्वीकृत खदानों के पट्टाधारियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर ग्राम चिंचोली, ब्राम्हणवाडा के कुछ ग्रामीणों के खिलाफ रास्ता बंद कर धमकाने का आरोप लगाया। पट्टाधारियों निलेश बडुकले, अमित चाडंक, संतोष वडुकले, अमित ठाकुर एवं संजय लंगोटे ने शिकायत आवेदन के माध्यम से बताया कि हमारे वाहन पत्थर एवं मुरूम लेकर शासकीय रास्ते से चांदूर बाजार, अचलपुर परतवाडा जाते है।
मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र की बार्डर पर स्थित ग्राम चिंचोली (भू) ब्राम्हणवाडा थड़ी के कुछ स्थानीय दबंगो ने मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र से जोड़ने वाला शासकीय रास्ता बंद कर दिया गया है। पट्टाधारियों ने दिपक सायंदे, जगदीश रमेश कडू, मो. रफीक शेख उस्मान, हरी ढोले, राजेन्द्र मधुकर उले, सचिन विंचुलकर, अकुंश पण्डागरे, अकुंश सायंदे, सौरभ सायंदे के खिलाफ रास्ता बंद करने के आरोप लगाए।
पट्टाधारियों ने बताया कि अनावेदक रास्ता खोलने के लिए पैसो की मांग कर रहे है। स्वीकृत एवं अनुबंधित खदान एवं क्रेशर पर आकर डराते, धमकाते है। हम सभी उत्खनि पट्टाधारी इनसे बहुत अधिक प्रताड़ित है। हमारी अन्य जगह पर भी झूठी शिकायत इनके द्वारा की गई है। इनमें राजेन्द्र मधुकर उले असामाजिक गतिविधियो से जुड़ा है। शासकीय भूमि पर कब्जा कर बेचने का आरोप में पुलिस विरासत में रह चुका है। पट्टाधारियों ने बताया कि रास्ता बंद होने से पूरा व्यापार बंद पड़ा है। जिसकी वजह से मध्यप्रदेश शासन को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उन्होंने एसडीएम भैंसदेही, तहसीलदार आठनेर से भी शिकायत की है।




