Betul news: विधायक गंगा उइके एनजीओ संपर्क अभियान की वक्ता बनीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की नियुक्ति, नर्मदा पुरम संभाग के चार नामों में शामिल

बैतूल। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके शक्ति वंदन महिला स्व सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला के लिए नर्मदा पुरम संभाग में वक्ता के रूप में नियुक्त की गई है।इनकी नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा द्वारा की गई है। प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा पूरे प्रदेश में महिला वक्ताओं की नियुक्ति की गई है। नर्मदा पुरम संभाग के नर्मदा पुरम, हरदा, बैतूल एवं भोपाल में की गई नियुक्ति में बैतूल से विधायक श्रीमती गंगा उइके को शामिल किया गया है। विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है। विधायक ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए दी गई जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button