Big News : बैतूल कलेक्टर की सख्ती, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार का वेतन रोका

Betul Collector’s strictness :  बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ,तहसीलदार और नायब तहसीलदार के जनवरी माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। कलेक्टर की इस कार्रवाई से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के द्वारा जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण, सीएम हेल्पलाईन, स्वामित्व योजना एवं धारणाधिकार योजना से संबंधित प्रतिदिन वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। इस पर जिले के तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा उक्त प्रकरणों के निराकरण एवं योजनाओं की प्रगति में रूचि नहीं लिए जाने और अपेक्षित परिणाम प्राप्त न करने पर कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई की है।

उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ,तहसीलदार और नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके जनवरी माह के वेतन आहरण पर रोक लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button