Leela Dev Baba : लीला देव बाबा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली भव्य शोभा यात्रा

शोभा यात्रा पर जमकर हुई फूलों की वर्षा, गूंजे जय श्री राम के जयकारे

Jai Shri Ram : बैतूल। लीला देव बाबा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले शनिवार 20 जनवरी को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां एवं विभिन्न बैंडों की मधुर धुनें श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रही थीं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जहां नृत्य किया, वहीं शोभा यात्रा पर फूलों की जमकर वर्षा की। हर तरफ जय श्रीराम के जयकारे गूंजे। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ और पूरे रास्ते फूलों की वर्षा श्रद्धालुओं द्वारा की गई।

यह शोभा यात्रा लगभग दोपहर 12 बजे लीला बाबा देव मंदिर से प्रारंभ हुई। शनि मंदिर विनोबा वार्ड से गंज होते हुए यह यात्रा माता मंदिर पेट्रोल पंप गंज पहुंची। इसके बाद शनि मंदिर, तांगा स्टैण्ड, प्रायमरी स्कूल, पंजाबी मंगल भवन, खप्पर वाली माता मंदिर, मनीष ब्रेड फैक्ट्री होते हुए वापस श्री लीला देव बाबा मंदिर पहुंची।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल राठौर ने बताया कि श्री लीला देव बाबा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह धार्मिक दृष्टिकोण से खास है। अयोध्या में 5 अगस्त 2020 को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आधारशिला रखी गई थी, उसी दिन श्री लीला देव बाबा मंदिर का भी भूमि पूजन कार्यकम उसी मुहूर्त में किया गया। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या का श्री राम मंदिर समस्त सनातनियों को पूजन और दर्शन हेतु समर्पित किया जा रहा है। इसी आधार पर श्री लीला देव बाबा मंदिर में भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है।राम भक्त इस मौके को ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। इस मौके को सबसे बड़ा क्षण बताया जा रहा है। ऐसे में राम भक्त भले ही अयोध्या नहीं जा सकते, लेकिन अपने क्षेत्र में ही राम भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

आज होगा देवी जागरण

श्री लीला देव बाबा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत 20 जनवरी शनिवार को शालेय सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन किया गया। आज रविवार 21 जनवरी को कालका देवी जागरण ग्रुप द्वारा शाम को 8 बजे से भव्य देवी जागरण की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं कल 22 जनवरी को स्टार म्यूजिकल ग्रुप सारणी द्वारा खाटू श्याम भजन संध्या, 23 जनवरी मंगलवार को श्री कृष्णा मेलोडी ग्रुप द्वारा आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति दी जाएगी। उल्लेखनीय के मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 24 जनवरी को पूर्णाहुति के साथ महाप्रसादी का आयोजन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button