Big Action : होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा था उपयोग, एसडीएम ने जब्त कराए

Big Action : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर शुक्रवार को भैंसदेही अनुविभागीय अधिकारी महेश बामनाहा ने दल गठित द्वारा नगर में संचालित होटल, मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड स्थित श्री राम होटल से एक घरेलू गैस सिलेंडर, केशवश्री होटल एंड रेस्टोरेंट से एक घरेलू गैस सिलेंडर, न्यू आदर्श चाइनीस एंड फास्ट फूड सेंटर से एक घरेलू गैस सिलेंडर की जप्ती बनाई गई। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग ने न्यू च्वाइस नाश्ता सेंटर को सुधार नोटिस एवं बीकानेर च्वाइस होटल से खोवा, पनीर, दूध, बर्फी, काला जाम का नमूना लिया। साथ ही सिद्धि मेडिकल से प्रोटीन पाउडर, मल्टीविटामिन, काम्पलेन का नमूना जांच हेतु लिया गया।

दल ने निरीक्षण के दौरान नगर में संचालित मीट चिकन मटन शाप का निरीक्षण कर साफ सफाई करवाई। साथ ही पेयजल की व्यवस्था के निर्देश देते हुए 21 जनवरी और 22 जनवरी को दुकान बंद रखने की आदेश दिए। गठित दल में तहसीलदार चंद्रपाल इवनाती, नगर पालिका अधिकारी आत्माराम सांवरे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीना कुमारे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मदास पनिका, उप निरीक्षक राम प्रकाश कीर शामिल है। गठित दल द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button