Dead Body In Rice Mill : राइस मिल संचालक के लापता बेटे का शव मिल के टैंक में मिला

Dead Body In Rice Mill  : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के दनोरा में स्थित राइस मिल संचालक के 14 वर्षीय पुत्र का शव राइस मिल के टैंक में पड़ा मिला। मंगलवार सुबह मिल में धान से चावल निकालने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान चांवल में खून लगा नजर आने पर मशीन बंद कर टैंक में देखा तो उसमें शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर बैतूलबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राइस मिल संचालक पुष्पेंद्र साहू का 14 वर्षीय पुत्र तन्मय भारत भारती के स्कूल में पढ़ता था। छुट्टी में वह घर आया था और रविवार को साइकिल से दनोरा रोड पर स्थित अपने पिता की राइस मिल में गया था। वहां से वह अचानक गायब हो गया। स्वजन ने बैतूलबाजार थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बैतूलबाजार थाना प्रभारी बबिता धुर्वे ने बताया कि लापता तन्मय कीतलाश के दौरान राइस मिल में साइकिल और उसके जूते पाए गए।मंगलवार को राइस मिल में काम करने वाली महिला कर्मचारी को चावल में खून दिखाई दिया। मशीन बंद कर धान के टैंक में देखा तो उसमें तन्मय की लाश पड़ी मिली।

पुलिस ने आशंका जताई है कि तन्मय रविवार को राइस मिल में आया होगा और खेलते हुए धान पिराई करने वाले टैंक में गिर गया होगा। उसके बाद टैंक में धान भर दिया गया और मशीन चालू करने पर उसके शरीर में चोट आने से खून बहने लगा होगा।पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो वह पूरी तरह से काला पड़ गया था और मशीन से आई चोट भी नजर आ रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंपकर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button