National Competition: राष्ट्रीय शालेय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में खेले गए 256 मुकाबले

National Taekwondo Competition : बैतूल। राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सोमवार को 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाडिय़ों के 256 मैच संपन्न हुए। प्रतियोगिता के संयोजक एवं जिला शिक्षा अधिकारी अनिल सिंह कुशवाह के हवाले से बताया गया कि 14 वर्ष आयु वर्ग में 472, 17 वर्ष आयु वर्ग में 747 और 19 वर्षीय आयु वर्ग में 602 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि ताइक्वांडो कोरियन मार्शल आर्ट का रूप है। पंच और किक का कुशलता एवं दक्षता के साथ खिलाड़ी उपयोग करते हैं। प्रतियोगिता में 90-90 सेकण्ड के तीन बाउट होते हैं। इसमें अंक एवं नाक आउट सिस्टम से हार जीत सुनिश्चित की जाती है। प्रतियोगिता में प्रतिभागी सुरक्षित खेल भावना के साथ खेलते हैं। इसके लिए इलेक्ट्रानिक चेस्ट गार्ड, इलेक्ट्रानिक हेलमेट जैसे उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं।

कुशवाह ने बताया कि आगे आने वाले दिनों में और अधिक रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ेगी मुकाबले भी दिलचस्प होते चले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के तत्वावधान में खेल एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त आयोजन से यह प्रतिस्पर्धा दिवस का दूसरा दिन था। प्रतियोगिता का समापन पांच जनवरी को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button