National Taekwondo Competition: बैतूल में होगी 67 वीं राष्ट्रीय शालेय ताईक्वांडो प्रतियोगिता

36 राज्यों के 1843 खिलाड़ी और 400 आफिशियल होंगे शामिल

National Taekwondo Competition: बैतूल। राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो 67 वीं प्रतियोगिता की मेजबानी इस वर्ष मध्यप्रदेश के बैतूल को दी गई है। 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस ग्राउंड में रविवार से प्रारंभ होगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के भर के 36 राज्यों से आए 1843 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसके साथ ही 400 के लगभग आफिशियल प्रतियोगिता के आयोजन में शिरकत करेंगे।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद डीडी उईके और विधायक द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ खिलाडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। इस अवसर पर बैंड दल द्वारा राष्ट्रीय धुन एवं मार्च पास्ट धुन बजाई जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा खिलाडिय़ों की सुरक्षा हेतु पुलिस, स्वास्थ्य दल, नगर निगम के दल 24 घंटे व्यवस्था में उपलब्ध रहेंगे। इसमें 14, 17 एवं 19 वर्ष के बालक/बालिका भाग लेंगे। जिला प्रशासन द्वारा खिलाडिय़ों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। सांसद श्री उईके ने शनिवार को प्रतियोगिता स्थल पर जाकर व्यवस्थाओं का मुआयना किया।

स्थानीय व्यवस्था लोक दलों के हाथ:

विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतियोगिता में सहभागीय अतिथि खिलाडिय़ों के लिए रेलवे स्टेशन पर स्वागत डेस्क (हेल्प डेस्क) बनाया गया है। जहां से खिलाड़ी वांछित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। रेलवे स्टेशन पर आए खिलाडिय़ों को उद्घोषणा कर उन्हें उनके लिए वाहन, रुकने आदि संबंधी जानकारी से अवगत कराया जाएगा। खिलाडिय़ों को रेलवे स्टेशन से आवास स्थल एवं स्थानीय परिवहन हेतु बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। खिलाडिय़ों की सहायता के लिए लोक सेवकों के दल गठित किए गए हैं, जो खिलाडिय़ों के लिए का काम करेंगे।

आवास एवं भोजन व्यवस्था:

प्रतियोगिता में सहभागी खिलाडिय़ों, कोच, ऑफिशियल रेफरी एवं पर्यवेक्षक  के रुकने की व्यवस्था नगरी क्षेत्र में स्थित छात्रावासों एवं शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में की गई है। भोजन की व्यवस्था प्रतियोगिता स्थल पुलिस परेड ग्राउंड में की गई है। भोजन एवं स्वल्पाहार के लिए खिलाडिय़ों को कूपन वितरित किए जाएंगे। जिसमें वे अपनी सुविधा से भोजन का अधिक लुफ्त उठा सकेंगे।

नियंत्रण कक्ष की स्थापना:

प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जहां पर खिलाड़ी अपना पंजीयन, दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकेंगे। समस्त व्यवस्था के नियंत्रण के लिए समन्वय समिति बनाई गई है, जो पात्रता प्रमाण पत्र परीक्षण भी करेगी। प्रत्येक टीम मैनेजर सुरक्षा निधि के नाम से 500 रुपये जमा कराएंगे।

सीमित गति से होगा परिवहन:

31 से 5 जनवरी के मध्य प्रतियोगिता स्थल पर गंज बाजार, कोठी बाजार एवं सदर बाजार की ओर से आने वाले वाहन निर्धारित धीमी गति से चलेंगे खिलाडिय़ों के आवास स्थल एवं प्रतियोगिता स्थल पर यातायात एवं पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button