Crime News : जंगल में इमरजेंसी लाइट जलाकर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 14 को पकड़ा

Crime News : बैतूल। जिले में पुलिस की अनदेखी के कारण जुआ और अन्य अपराधिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। इसका प्रमाण गुरुवार रात में तब सामने आया जब पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस ने सारनी थाना क्षेत्र में इमरजेंसी लाइट में चल रहे जुआ के अड्डे पर छापा मारा और 14 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जबकि कई जुआरी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। इन जुआरियों के पास से 43 हजार रुपये नकद, 10 दो पहिया वाहन, एक चार पहिया वाहन और 12 मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की रावण देव मंदिर के जंगल में सलैया गांव के सामने कुछ लोग हार जीत का दाव लगाकर ताश पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी रोशन जैन के निर्देशन में जिले से प्राप्त पुलिस बल एवं थाना सारणी पुलिस बल की एक संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान रावण देव मंदिर के जंगल में दबिश दी गई।

जहां जंगल मे पेड के नीचे इमरजेन्सी लाईट के उजाले मे कुछ लोग ताश के पत्तो से रूपये पैसे का दाव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे थे । पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा और कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। जुआ खेलते हुए 14 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए जिनमें 1. रमेश पिता मोतीलाल कुशवाह उम्र 42 साल निवासी राजीव चौक तिगड्डा पाथाखेडा (2).अनिल पिता गोरखू चौकीकर उम्र 55 साल निवासी विडियो चौक घोडाडोंगरी (3).राजू पिता सूखा मर्सकोले उम्र 35 साल निवासी ग्राम डुलारा (4).श्याम पिता नरेन्द्र प्रजापति उम्र 31 साल निवासी खंजनपुर बैतूल (5).फिरोज पिता बाबू खान उम्र 31 साल निवासी कैलाश नगर शोभापुर (6).सुभाष पिता चिन्धया हिनोते उम्र 46 साल निवासी टिकारी वार्ड बैतूल (7).विक्की पिता डोरीलाल बारसे उम्र 29 साल निवासी नया जामुनडोल थाना केसला (8).महेश पिता लल्लू रावत उम्र 35 साल निवासी छतरपुर चौक बगडोना (9).संतोष पिता धनराज चौकीकर उम्र 42 साल निवासी घोडाडोंगरी (10).अमित पिता रामेश्वर खंडेलवाल उम्र 36 साल निवासी भौरा शाहपुर (11).संदेश पिता किशोर अहिरवार उम्र 30 साल निवासी सुभाष नगर पाथाखेडा (12).दुर्गेश पिता दीनदयाल पवार उम्र 35 साल निवासी ग्राम सलैया (13).ईमाम शेख पिता अहमद शेख उम्र 36 साल निवासी भौरा शाहपुर (14).राहुल पिता गुरदेव चौहान उम्र 29 साल निवासी माता मौहल्ला भौरा शाहपुर शामिल हैं। सभी जुआरियों के पास से नकदी 43,200 रुपये, सात मोटर साइकिल, तीन स्कूटी , एक फोर व्हीलर तथा 12 मोबाइल जप्त किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button