Crime News : घर में काम करने वाली निकली लुटेरी, वृद्धा को बेहोश कर लूटे जेवर

Betul Crime News : बैतूल। नगर के खंजनपुर क्षेत्र में घर में काम करने वाली महिला ने ही 68 वर्षीय वृद्धा को को बेहोश कर जेवर लूट लिए थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर भी बरामद किए गए हैं। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर में खंजनपुर के मालवीय वार्ड में निवास करने वाले उज्जवल पान्से की मां इंदिरा पान्से पति दशरथ पान्से उम्र 68 वर्ष के साथ घर मे काम करने वाली संध्या बागमारे द्वारा लूट कर दी गई। इस संबंध में उनके द्वारा कोतवाली पुलिस को आवेदन दिया गया।

पुलिस ने संध्या बागमारे के खिलाफ धारा 392,452 का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस की टीम गठित कर इस मामले का खुलासा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने आरोपित संध्या बागमारे को उसके किराये के निवास स्थान से पकड़ा और थाना कोतवाली बैतूल लाकर पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए लूटे गए एक लाख रुपये कीमत के सोने के दो कड़े, एक सोने का मंगलसूत्र बरामद करवाया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button