BIg News : बोरवेल में गिरी पांच वर्ष की माही, बचाव अभियान हुआ प्रारंभ
वीडियो में देखें कैसे बचाव कार्य चल रहा...

MP News : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में आने वाले ग्राम पिपल्या रसोड़ा में अपने नाना के घर आई पांच वर्षीय बालिका माही बोरवेल के खुले पड़े गड्ढे में गिर गई। मंगलवार शाम को हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एक्स पर जानकारी दी है एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ और प्रशासन की टीम बच्ची को सकुशल बाहर निकालने के लिए जुट गई है। बच्ची को सकुशल बाहर निकालने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
वीडियो में देखें—
बताया जा रहा है कि पटाडि़या धाकड़ गांव निवासी रवि भिलाला की पांच वर्षीय बेटी माही नाना के गांव पिपल्या रसोड़ा गई हुई थी। यहां नाना इंदर भिलाला के खेत में बोरवेल का खुला हुआ गड्ढा था जिसमें वह खेलते हुए गिर गई। बोड़ा थाना को सूचना मिलने पर जब पुलिस की टीम पहुंची तो डालकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान बालिका की आवाज सुनाई दे रही है।
घटना स्थल गांव से करीब दो किमी की दूरी पर होने के कारण रोशनी का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही चार बुलडोजर मशीनों से खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। भोपाल और राजगढ़ से एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची बोरवेल में करीब 40 फीट की गहराई पर फंसी हुई है। बोरवेल से करीब 60 फीट की दूरी से खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।




