Whitewash : पांच विधानसभा क्षेत्र में 8472 डाकमत पत्रों में से 761 हुए रिजेक्ट
बैतूल विधानसभा सीट पर सबसे अधिक वोटों से भाजपा को मिली जीत

Result Live :बैतूल। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने क्लीन स्वीप कर दिया है। पांच विधानसभा सीट पर भाजपा का एकतरफा कब्जा होने की खुशी में भाजपा के द्वारा शाम करीब पांच बजे से जुलूस निकाला गया है। रात नौ बजे तक जुलूस कोठीबाजार क्षेत्र में रहा। चुनाव में इस बार पोस्टल बैलेट भी बड़ी संख्या में रिजेक्ट हुए हैं।पांच विधानसभा क्षेत्र में 8472 डाकमत पत्रों में से 761 रिजेक्ट हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी में कुल 188 रिजेक्ट हुए। मुलताई में 125 रिजेक्ट, आमला में 112 , बैतूल में कुल 221 निरस्त और भैंसदेही में कुल 115 पोस्टल बैलेट रिजेक्ट हुए हैं।इसके अलावा पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 16424 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है।

विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों के मताें की गिनती में भाजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। वर्ष 2013 के बाद एक बार फिर से भाजपा का जिले की सभी सीटों पर कब्जा हो जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है।बैतूल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल ने पांचों सीटों में सबसे अधिक 15533 वोट से जीत दर्ज की है। सबसे कम 4213 वोट के अंतर से घोड़ाडोंगरी से भाजपा प्रत्याशी गंगा सज्जन उइके को जीत मिली है।

भैंसदेही विधानसभा सीट पर पिछला चुनाव हार चुके भाजपा के महेंद्र सिंह चौहान ने कांग्रेस के विधायक धरमूसिंह सिरसाम को 8230 वोट से पराजित कर दिया है। आमला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर पहली बार विधायक बने डा योगेश पंडाग्रे ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के मनोज मालवे को 12118 वोट से पराजित किया। मुलताई विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के कट्टर समर्थक पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे को भाजपा के पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने 14842 वोट से पराजित कर दिया है।
आमला विधानसभा क्षेत्र

आमला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने 12118 वोट से जीत हासिल की है। इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा योगेश पंडाग्रे को 51.4 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के मनोज मालवे को 44.21 प्रतिशत वोट ही हासिल हो पाए। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 1159 पोस्टल बैलेट से मतदान किया गया है। इसमें भाजपा को 422, कांग्रेस को 717, रूपेश पंडोले को एक, रंजना बामने को छह, जोशुआ गणेश को एक, सदाराम झरबड़े को दो, हरिपाल को दो और नोटा को दो वोट प्राप्त हुए हैं।
प्रत्याशी——– दल—-प्राप्त मत- प्रतिशत।
- मनोज मालवे- कांग्रेस—74608-44.21 प्रतिशत
- डॉ.योगेश पंडाग्रे- भाजपा-86726-51.4 प्रतिशत
- रूपेश पंडोले-बहुजन मुक्ति पार्टी-1167-0.69 प्रतिशत
- रंजना बामने वकील-गोंडवाना गणतंत्र पार्टी-1609-0.9 प्रतिशत
- जोशुआ गणेश- निर्दलीय -315-0.19 प्रतिशत।
- सदाराम झरबड़े – निर्दलीय -539-0.32 प्रतिशत।
- हरिपाल बिहारे -निर्दलीय -1010-0.6 प्रतिशत।
नोटा-2769-1.64 प्रतिशत।
कुल वोट-168743
——————————–
आमला विधानसभा- 2018 का चुनाव परिणाम।
आमला- डा योगेश पंडाग्रे, भाजपा-73481
प्रतिद्वंदी- मनोज मालवे- कांग्रेस-54284
जीत का अंतर- 19197
————–
बैतूल विधानसभा सीट

बैतूल विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में ही रहा।इनके अलावा शेष 11 प्रत्याशियों में से कोई भी नोटा के बराबर मत भी नहीं ले पाया है। मतों की गिनती में बैतूल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं उसमें भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल 15533 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा से जीते हैं।बैतूल विधानसभा क्षेत्र में कुल 2548 पोस्टल बैलेट से मतदान किया गया है। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को 1544, भाजपा के हेमंत खंडेलवाल को 954, शिवपाल सिंह राजपूत को छह, अलस्या सोलंकी को चार, नारायण पवार को एक, पवन कुमार को दो,प्रवीण वामनकर को चार, महेश शाह को चार, राजू चरपे को एक, रोशन कुमार को दो, हेमंत सरियाम को पांच और नोटा को 21 मत प्राप्त हुए हैं।
प्रत्याशी——– दल—-प्राप्त मत- प्रतिशत।
- निलय डागा- कांग्रेस——93650-44.47 प्रतिशत।
- हेमंत विजय खंडेलवाल- भाजपा—–109183–51.85 प्रतिशत।
- शिवपाल सिंह राजपूत-गोंडवाना गणतंत्र पार्टी—895–0.43 प्रतिशत।
- अलस्या सोलंकी —निर्दलीय –372–0.18 प्रतिशत।
- जोसुआ गणेश—-निर्दलीय—151–0.07 प्रतिशत।
- नारायण पंवार—निर्दलीय—-122–0.6 प्रतिशत।
- पवन कुमार —निर्दलीय —70–0.03 प्रतिशत।
- प्रवीण वामनकर —निर्दलीय —-168—0.08 प्रतिशत।
- महेश शाह उईके—निर्दलीय —-572—0.27 प्रतिशत।
- राजू चरपे –निर्दलीय —144–0.07 प्रतिशत।
- रोशन कुमार अतुलकर-निर्दलीय —228-0.11 प्रतिशत।
- विजेन्द्र गोले—निर्दलीय —802–0.38 प्रतिशत।
- हेमंत सरियाम – निर्दलीय–1166–0.55 प्रतिशत।
नोटा-3049 —-1.45 प्रतिशत।
कुल वोट-210572
—-
बैतूल विधानसभा का वर्ष 2018 का चुनाव परिणाम
विधायक- निलय डागा, कांग्रेस-96717
प्रतिद्वंदी- हेमंत खंडेलवाल, भाजपा-75072
जीत का अंतर- 21645
———————————————————-
मुलताई विधानसभा क्षेत्र

मुलताई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव 14842 वोट से हार गए हैं। उन्हें पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने पराजित किया है। पांसे को कुल 43.44 प्रतिशत वाेट प्राप्त हुए हैं जबकि भाजपा के चंद्रशेखर देशमुख को 51.38 प्रतिशत वाेट प्राप्त हुए हैं।इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 1525 पोस्टल बैलेट से मतदान किया गया। इनमें से इंदलराव खातरकर को 33, चंद्रशेखर देशमुख को 476, सुखदेव पांसे को 978, कृपाल सिंह सिसोदिया को दो, जनार्दन जेडी को चार, चैतन्य पवार को एक, दिनेश साहू को दो, पलाश कड़वे को 15, डा मीना रमेश गव्हाड़े को दो,रितेश कड़वे को तीन,रूपाली खाड़े को दो और नोटा को सात वोट प्राप्त हुए।
प्रत्याशी——– दल—-प्राप्त मत— प्रतिशत।
- इन्दलराव खातरकर-बसपा -2257-1.21 प्रतिशत।
- चंद्रशेखर देशमुख- भाजपा-96066-51.38 प्रतिशत।
- सुखदेव पांसे- कांग्रेस-81224-43.44 प्रतिशत।
- कृपालसिंह सिसोदिया-सपा-1170-0.53 प्रतिशत।
- जनार्दन जेडी पाटील -बमुपा-455-0.24 प्रतिशत।
- मनीष धोटे-नेशनल वल्र्ड लीडर पार्टी-516-0.28 प्रतिशत।
- चैतन्य पंवार-निर्दलीय-188-0.1 प्रतिशत।
- दिनेश साहू- निर्दलीय-193-0.1 प्रतिशत।
- पलाश कड़वे- निर्दलीय-945-0.51 प्रतिशत।-
- डा.मीना रमेश गव्हाड़े- निर्दलीय -752-0.4 प्रतिशत।
- रूपाली खाड़े–निर्दलीय -763-0.41 प्रतिशत।
- रितेश रमेनलाल कवड़े -निर्दलीय-947-0.51 प्रतिशत।
नोटा-1488-0.8 प्रतिशत।
कुल वोट—186964
—————————-
मुलताई- विधानसभा- 2018 का चुनाव परिणाम
विधायक- सुखदेव पांसे, कांग्रेस-88219
प्रतिद्वंदी- राजा पवार, भाजपा-70969
जीत का अंतर- 17250
———————————
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र

जिले की घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट इस बार भाजपा ने कांग्रेस के हाथों से छीन ली है। भाजपा प्रत्याशी गंगा सज्जन सिंह उइके ने 47.38 प्रतिशत मत प्राप्त कर 4213 मतों के अंतर से कांग्रेस के राहुल उइके को पराजित किया है। इस विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट से कुल 3997 वोट डाले गए हैं। इनमें से गंगा सज्जनसिंह उइके को 332, राहुल उइके को 831, कौशल किशोर को छह, भिखारीलाल को छह, कल्लू सिंह को एक, चुन्नीलाल को तीन, भूता सिंह को एक, सुभाष बारस्कर को एक,स्मिता राजा धुर्वे को 38 और नोटा को पांच वोट मिले हैं।
प्रत्याशी——– दल—-प्राप्त मत— प्रतिशत।
- राहुल उईके-कांग्रेस -99497-45.45 प्रतिशत।
- गंगा सज्जन सिंह उईके- भाजपा-103710- 47.38 प्रतिशत।
- कौशल किशोर परतेती- गोंगपा-2823-1.29 प्रतिशत।
- भिकारीलाल युवनाते -क्रांति जन शक्ति पार्टी-686-0.31 प्रतिशत।
- कल्लूसिंह कुमरे – निर्दलीय-304- 0.14 प्रतिशत।
- चुन्नीलाल धुर्वे – निर्दलीय-407-0.19 प्रतिशत।
- सुभाष बारस्कर-निर्दलीय -799-0.36 प्रतिशत।
- भूता सिंह इवने-निर्दलीय -536-0.24 प्रतिशत।
- स्मिता राजा धुर्वे-निर्दलीय -6150-2.81 प्रतिशत।
नोटा-3997-1.83 प्रतिशत।
कुल वोट-218909
————————-
घोड़ाडोंगरी- विधानसभा- 2018 का चुनाव परिणाम।
विधायक- ब्रम्हा भलावी, कांग्रेस-92106
प्रतिद्वंदी- गीता उइके, भाजपा-74179
जीत का अंतर- 17927
—————-
भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने इस बार कांग्रेस के कब्जे से सीट छीन ली है। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान ने 43.84 प्रतिशत वोट लेकर कांग्रेस के धरमूसिंह सिरसाम को 8230 वोट के अंतर से पराजित किया है। इस विधानसभा क्षेत्र में 1255 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।इनमें धरमूसिंह को 726, महेंद्र सिंह को 354, अन्नूलाल को आठ, राहुल चौहान को 27, चैतराम कास्देकर को 18, रामा काकोड़िया को छह, संदीप धुर्वे को 48, हेमराज बारस्कर को 62 और नोटा को छह वोट प्राप्त हुए हैं।
प्रत्याशी——– दल—-प्राप्त मत—प्रतिशत
- धरमू सिंग सिरसाम- कांग्रेस-89708-40.15 प्रतिशत।
- महेन्द्र सिंह केशर सिंह चौहान- भाजपा-97938-43.84 प्रतिशत।
- अन्नुलाल दादा – गोंगपा-2248-1.01 प्रतिशत।
- राहुल सतीश चौहान-प्रहार जन शक्ति पार्टी-9603-4.3 प्रतिशत।
- चैतराम कास्देकर-निर्दलीय -2126-0.95 प्रतिशत।
- रामा रतन काकोडिय़ा -निर्दलीय -942-0.42 प्रतिशत।
- संदीप धुर्वे -निर्दलीय -10478-4.69 प्रतिशत।
- हेमराज बारस्कर-निर्दलीय -5236-2.34 प्रतिशत।
नोटा-5131-2.3 प्रतिशत।
कुल वोट-223410
———————————–
भैंसदेही विधानसभा- 2018 का चुनाव परिणाम।
विधायक- धरमूसिंह सिरसाम, कांग्रेस-104592
प्रतिद्वंदी- महेंद्र सिंह चौहान भाजपा-73712
जीत का अंतर- 30880




