Betul news: जीवन बहुमूल्य है, इसका सदुपयोग करके कषाय रहित जीवन जीए: डॉ.बिंदु प्रभा
सुदेश, संदेश तातेड निवास गोठी कॉलोनी में हुए व्याख्यान

बैतूल। पार्श्वचंद जी म.सा. की सुशिष्या डॉ.बिंदु प्रभा जी म.सा. ने शुक्रवार को सुदेश, संदेश तातेड के निवास गोठी कॉलोनी में व्याख्यान दिया। म.सा. ने कहा मनुष्य स्वार्थी है, वह इस मनुष्य योनी को भोग विलास में व्यतीत करता है, इस जीवन का मूल वह समझ ही नहीं पता है। इस योनी के बाद परमात्मा के पास जाओगे तो वह आपसे पूछेंगे तुमने क्या किया, क्या उपयोग किया और दुरुपयोग भी किया तो इसकी सारी जवाबदारी तुम्हारी है। इस सबके केंद्र बिंदु तुम ही हो। इसलिए यह समझो कि तुम्हारा जीवन मूल्यवान है, इसे किस तरह जीना है, इसलिए तुम स्वयं जिम्मेदार हो, ना कि कोई संत महात्मा। म.सा ने कहा यह जीवन बहुमूल्य है। इसका सदुपयोग करके कषाय रहित जीवन जीए, तभी हम परमात्मा में लीन हो जाएंगे। तभी हमारा कल्याण होगा। इस अवसर पर समीक्षा तातेड ने स्तवन प्रस्तुत किया। संचालन मुकेश गोठी ने किया। आ शनिवार को जयंतीलाल गोठी के बगीचे में स्थित टीडीएस रेस्टोरेंट में व्याख्यान रहेगा। इस अवसर पर नवीन तातेड, योगेश गोठी, शांतिलाल तातेड निलेश वोरा, जयंतीलाल गोठी, अखिलेश गोठी, विनय सुराणा, राकेश सुराणा, विमल सुराणा उपस्थित थे। उक्त जानकारी सतीश पारख ने दी।




