Police Raid : न्यू मार्केट पाथाखेड़ा में चल रहा था जुआघर, पुलिस ने मारा छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार

Police Raid: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जुआघरों का संचालन बेखौफ होकर किया जा रहा है। पुलिस सूचना मिलने के बाद कारवाई करती है। जिले के सारनी थाना क्षेत्र में न्यू मार्केट पाथाखेड़ा में एक मकान को जुआ का अड्डा बना रखा था। यह खुलासा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जब छापा मारा तब हुआ। मौके से 10 जुआरी पकड़े गए हैं।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार  21.8.2024 की रात करीब 11.00 बजे चौकी पाथाखेडा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर न्यु मार्केट, पाथाखेडा में बंद घर में चल रहे जुआ फड पर योजनाबध्द तरीके से दबिश दी मौके पर रुपये पैसों से हारजीत का दाव लगा रहे 10 जुआरियों को धरदबोचा । जिनसे मौके पर 22,570 रुपये नगद व ताश के पत्तों की गड्डी जप्त की गई।

 

घर के अंदर जुआरी 1. अजय पिता विक्रम भारती उम्र 32 साल, 2. आकाश पिता राजेश भारती उम्र 27 साल, 3. हरिओम पिता रामवधा यादव उम्र 26 साल, 4. जयप्रकाश पिता विश्राम डेहरिया उम्र 36 साल, 5. फारूख पिता मुनीर अहमद उम्र 29 साल, 6. ललन पिता फिरंगी गुप्ता उम्र 39 साल, 7. विजय कुमार पिता हरि खवसे उम्र 36 साल, 8. सदानंद पिता सुदेशी चौहान उम्र 64 साल, 9. अशोक पिता सदानंद चौहान उम्र 34 साल, 10. अशीम पिता सकील अंसारी उम्र 34 साल सभी निवासी पाथाखेडा थाना सारणी द्वारा रुपये पैसों से हार जीत का दाँव लगा कर ताश पत्तो से जुआ खेलते पाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button