बड़ी दुर्घटना : मेले से लौट रहे थे पिता-पुत्र, बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी
- पिता-पुत्र गंभीर रुप से घायल, जिला अस्पताल में किया भर्ती

ACCIDENT NEWS : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मेले में दुकान लगाने वाले पिता अपने पुत्र के साथ जब बाइक से घर लौट रहे थे ताे रास्ते में बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों पिता पुत्र घायल हो गए। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम कुंडी के पास मेले में दुकान बंद कर वापस घर लौट रहे पिता और पुत्र की बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुरगुंदा निवासी अशोक भलावी उम्र 40 वर्ष और उसका बेटा सिद्धार्थ भलावी उम्र 14 वर्ष ने ग्राम पलासपानी में लगने वाले मेले में खाने-पीने की सामग्री की दुकान लगाई थी।
सोमवार रात जब वे दुकान बंद करने के बाद वापस अपने घर ग्राम गुरुगुंदा आ रहे थे तभी रास्ते में कुंडी गेट के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए । राहगीरों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी जिसके पहुंचने पर दोनों को गंभीर हालत में देर रात जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।




