बड़ा हादसा: दो बाइक आपस में टकराने से बचीं, अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों बाइक पर सवार 6 लोग घायल

Accident News: बैतूल। जिले के अंतर्गत आने वाले नंदू खोखरा जोड़ पर दो बाइक अचानक आमने-सामने आने से टकराने से बच गईं। दोनों ही बाइक चालक ने बाइक की टक्कर होने से बचाने का प्रयास किया लेकिन अनियंत्रित हो जाने से दोनों बाइक सवार बाइक समेत सड़क पर गिर गए ।जिसमें दोनों ही बाइक सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । सभी को फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 2 बजे के आसपास नंदू खोखरा जोड़ पर दो बाइक अचानक आमने-सामने आ गई और दोनों ही बाइक चालक घबरा गए। जिसमें दोनों बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई ।जिसमें एक बाइक पर सवार अजय मवासे उम्र 20 वर्ष, माया मवासे उम्र 18 वर्ष और रूपा पांसे उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम खोखरा थाना रानीपुर घायल हुए हैं ।
दूसरी बाइक पर सवार राजन चौहान उम्र 17 वर्ष, करिश्मा चौहान उम्र 18 और नीलम चौहान उम्र 18 निवासी ग्राम खोखरा थाना रानीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए ।घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तभी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को प्राइवेट वाहन की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल लाया और भर्ती कराया है।
फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।



