Congress news: आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने राजेन्द्र कवड़े
जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

बैतूल। जिले के कद्दावर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कवड़े आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोनीत हुए हैं। इनकी नियुक्ति की खबर लगते ही जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजीराव मोघे की स्वीकृति से राजेन्द्र कवड़े को आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाया गया है। इनके मनोनयन पर म.प्र. आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामू टेकाम, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रमेश काकोड़िया, आदिवासी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कमलेश काकोड़िया, संजू वर्टी, नीरज राठौर, मुकेश मालवीय, भरत पटेल, विधानसभा प्रभारी सेवा दल यंग ब्रिगेड विकास नागवंशी, संजू वाड़िवा, ललित राठौर, बहादुर काकोड़िया, कमल आहाके, शंकर, सोहन सलाम, सोहन नर्रे, अशोक उइके, राजा, तरुण गुप्ता, रोशन राजने, लवलेश सलाम, दिनेश तिवारी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।




