Restrictions : बैतूल में न्यायालय परिसर के आसपास डीजे और लाउडस्पीकर पर लगाया जाए प्रतिबंध

Betul News Today: बैतूल। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर के आसपास डीजे और लाउडस्पीकर के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा की है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्राणेश कुमार प्राण ने पुलिस अधीक्षक बैतूल को भेजे गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि प्रायः यह देखने में आ रहा है कि आये दिन न्यायालय परिसर के आसपास के मार्गों पर जुलूस / रैली / अन्य आयोजनों में डी. जे. / लाउडस्पीकरों का प्रयोग किया जाता है, जिससे न्यायालयीन कार्य प्रभावित होता है।
अतः आपसे अपेक्षा है कि न्यायालयीन समय में न्यायालय परिसर के आसपास जुलूस / रैली / अन्य आयोजनों में डी.जे. / लाउडस्पीकर के प्रयोग की अनुमति न दी जाये तथा ऐसे कृत्य पर प्रतिबंध लगाया जाये, जिससे न्यायालयीन कार्य प्रभावित न हो।



