Program: युवा पीढ़ी की विचारधारा से बदलेगी बैतूल की तस्वीर
2 दिन आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे बैतूल विधानसभा क्षेत्र के 30 हजार युवक- युवतियां
Betul news: बैतूल। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक निलय डागा की मंशा अनुसार युवा पीढ़ी की विचारधारा जानने के उद्देश्य से शहर के चक्कर रोड स्थित जैन दादावाड़ी में 2 दिन युवा वर्ग का ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत जहां आज शनिवार को बैतूल विधानसभा क्षेत्र की 18 से 25 वर्ष आयु की लगभग 15 हजार युवतियां कार्यक्रम में शामिल होंगी, वही रविवार 24 सितंबर को इतनी ही संख्या में 18 से 25 वर्ष के युवक कार्यक्रम में शामिल होकर मेरे सपनों का भारत विषय पर विधायक निलय डागा से सीधे चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम को भारत भविष्य युवा वाहिनी नाम दिया गया है। कार्यक्रम केवल युवा वर्ग के लिए आयोजित किया गया है ताकि उनकी विचारधारा और सुझावों पर अमल किया जा सके। अपने आप में इस अनूठे और नवाचार से भरपूर कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद निश्चित ही बैतूल को नई दिशा मिलने की उम्मीद जाहिर की जा सकती है।
कार्यक्रम के संबंध में कांग्रेस विधायक निलय डागा ने बताया कि इतिहास गवाह है कि आज तक दुनिया में जितने भी क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं, चाहे वे सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक रहे हों, उनके मुख्य आधार युवा ही रहे हैं। भारत में भी युवाओं का एक समृद्ध इतिहास है। प्राचीनकाल में आदिगुरु शंकराचार्य से लेकर गौतम बुद्ध और महावीर स्वामी ने अपनी युवावस्था में ही धर्म और समाज सुधार का बीड़ा उठाया था। वर्तमान में निर्मित परिस्थितियों को देखते हुए युवा वर्ग से उम्मीद बढ़ गई है। युवाओं में इतिहास बदलने की क्षमता होती है, युवा वर्ग ही समाज में बदलाव लाने का माद्दा रखता है। ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से युवा वर्ग की सोच और विचारधारा सामने आएगी और हम मेरे सपनों का भारत की ओर अग्रसर होंगे। इससे बैतूल के विकास को भी दिशा मिलेगी।
— यह है कार्यक्रम की रूपरेखा —
भारत भविष्य युवा वाहिनी कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार 23 सितंबर को सुबह 11:30 बजे जैन दादावाड़ी में दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा। 23 एवं 24 सितंबर को 11:35 से 11:50 बजे स्वागत भाषण, 11:50 से 12:40 बजे युवक युवतियों के विचार व सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। दोपहर 12:40 से 11 बजे तक विद्वानों का उद्बोधन होगा। इसके बाद दोपहर 1:10 से 1:30 बजे तक सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे से सम्मान भोज व सांस्कृतिक धमाल कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
— इन विषयों पर लेंगे सुझाव–
मेरे सपनों का भारत” में आपके क्या सुझाव है, क्या बैतूल में मेडिकल कॉलेज, कृषि कॉलेज, लॉ कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज होना चाहिए ? रोजगार हेतु आपकी पसंद ? 1. बड़ा उद्योग 2. बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी 3. मल्टीनेशन कंपनी, क्या हवाई यात्रा हेतु हवाई पट्टी, एरोड्रम होना चाहिए ? क्या आप हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (खेल मैदान) जहाँ अंतर्राष्ट्रीय मैच हो सके, चाहेंगे ? नही आवश्यकता नही। बड़ी ट्रेन का स्टॉपेज, जो आप चाहते हो ? क्या बेरोज़गारी भत्ता मिलना चाहिए ? क्या सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन फार्म निःशुल्क भरे जाने चाहिए ? सहित अनेक विषयों पर चर्चा एवं सुझाव लिए जाएंगे।





