Rain in Betul: 24 घंटे में 9 इंच बारिश, नदी नाले उफान पर, तेज हवा से फसलों को नुकसान

Today Betul News: बैतूल। जिले में मूसलधार वर्षा का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में 9 इंच वर्षा दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक रुक–रुक कर तेज वर्षा का क्रम जारी रहा।
इससे नदी नालों में बाढ़ आ गई है। तेज हवा चलने से मक्का, गन्ना की फसल खेतों में आड़ी हो गई है। भारी वर्षा के कारण सतपुड़ा और पारस डोह जलाशय के गेट खोले गए हैं। सापना जलाशय के वेस्ट वियर से भी करीब डेढ़ फीट ऊंचाई से पानी बह रहा है। इससे सोहगपुर मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है।
देखें सापना जलाशय का वेस्ट वियर

भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल जिले में लगातार वर्षा से पिछले 24 घंटे में कुल 227.3 मिली वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 445 मिमी वर्षा भीमपुर विकास खंड में दर्ज की गई है।
बैतूल विकासखंड में 197.2, चिचोली में 270.4, मुलताई में 210.4, भैंसदेही में 354, आमला में 169 मिमी, घोड़ा डोंगरी में 120 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस सीजन में जिले में अब तक कुल 1042.1 मिमी वर्षा हो चुकी है।
गन्ना और मक्का की फसल खेतों में आड़ी हुई: 
तेज वर्षा के साथ रात भर तेज हवा चलने से खेतों में लगी मक्का और गन्ना की फसल को बेहद नुकसान हुआ है। कई खेतों में तो गन्ना और मक्का की फसल पूरी खेतों में बिछ गई है। किसानों ने बताया कि फसल के आड़ी होने से अब फल लगने और दाना भरने की प्रक्रिया बंद हो जायेगी। किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर राहत देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button