Betul News : अंडर ब्रिज और नहर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने इंदौर हाईवे पर किया चक्का जाम

15 दिनों में कार्यवाही नही होने पर जनांदोलन करने की दी चेतावनी

 Betul News :  बैतूल। बैतूल-इंदौर हाईवे पर मंगलवार को खेड़ी सावलीगढ़ परगना के ग्राम जोगली के किसानों ने चक्काजाम कर दिया। सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रितेश गंगारे ने बताया कि ग्रामीण अंडर ब्रिज, नहर बनाने समेत कई मांग कर रहे हैं।  आंदोलन की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या पर चर्चा की। ग्रामीण जोगली फोरलेन पर अन्डर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही गड़ा डैम का पानी नहर के माध्यम से सिंचाई के लिए ग्राम बोरी, जोगली तक नहर से पहुंचाने की मांग कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि गढ़ा डैम से ग्राम बोरी की दूरी लगभग 12 किलोमीटर होने के बाद भी गढ़ा डैम का पानी नहीं मिल पा रहा है। जबकि डैम का पानी 25 किलोमीटर दूर पहुंचाया जा रहा है। युवा संगठन ने चेतावनी दी है कि 15 दिनों में कार्यवाही नही होती है तो बड़ा जनांदोलन किया जाएगा। आंदोलन में खेड़ी सावलीगढ़ परगना बैतूल ब्लॉक, ढाबा, परगना युवा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

 मौके पर बनाया स्थल पंचनामा

उपसरपंच व सरपंच द्वारा मौके पर स्थल पंचनामा बनाया गया। जिसमें उल्लेख किया गया है कि ग्राम जोगली की आम जनता द्वारा एनएचएआई सड़क पर अपनी मांग को लेकर चक्का जाम किया गया। उनकी सहमति अनुसार पंचनामा तैयार किया गया।ग्राम वासियों के द्वारा अंडर ब्रिज की मांग की जा रही है जो कि सड़क निर्माण के दौरान प्रयोजन में नहीं है, जिसका मांग पत्र एनएचएआई हेड क्वार्टर दिल्ली भेजा जाएगा जिसकी एक प्रति ग्रामीणों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। निर्माणधीन सड़क का कार्य अंडर ब्रिज के बीच से दोनों और 25-25 मी अभी कार्य नहीं किया जाएगा एवं सड़क निर्माण कार्य यथावत रखा जाएगा। ग्राम वासियों को सड़क निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button