Accident: इंदौर हाईवे पर साबुन से भरा ट्रक पलटा, बाल–बाल बचे ड्राइवर और कंडक्टर

Betul News: बैतूल। इंदौर– बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार की रात अंधी रफ्तार से दौड़ रहा साबुन से भरा ट्रक पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर बाल बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 59 ए से इंदौर की ओर जाते समय यह दुर्घटना चिचोली थाना क्षेत्र के आलमगढ़ के पास हुई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने डेली खबर को बताया कि ड्राइवर ने बहुत शराब पी रखी थी। ट्रक का अगला चक्का गड्ढे में आने के कारण ड्राइवर ट्रक का संतुलन को बैठा और ट्रक क्रमांक MP 09HH 4951 एक पेड़ से जाकर टकरा गया और पलट गया । गनीमत यह रही कि ड्राइवर और उसके कंडक्टर को कोई चोट नहीं आई।

दुर्घटना के बाद समीप के घर में रह रहे सादिक भाई ने डायल हंड्रेड को फोन कर सूचना दी। डायल 100 पहुंच गई परंतु मौके से ड्राइवर और हेल्पर दोनों ही भाग गए थे। मंगलवार को ट्रक में भरे साबुन को दूसरे ट्रक में भरने का काम किया गया।




