हादसा: बैतूल छिंदवाड़ा मार्ग पर सड़क किनारे खड़े लोगों को कार ने मारी टक्कर,  जिला योजना अधिकारी समेत सात घायल

Accident News: बैतूल। बैतूल से छिंदवाड़ा मार्ग पर रविवार देर शाम अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी दो बाइक को कुचलते हुए पांच लोगों को टक्कर मरते हुए आगे जाकर पलट गई। टक्कर लगने से पांच ग्रामीणों के साथ कार चालक और उसमे सवार छिंदवाड़ा के जिला योजना अधिकारी  घायल हो गए। सभी घायलों को मुलताई के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा मार्ग पर ग्राम डहुआ में सड़क किनारे स्थित दुकान पर लोग खड़े थे। इसी दौरान छिंदवाड़ा की ओर से अंधी रफ्तार से आई कार क्रमांक एमपी 28 सीबी  3419 ने पहले दुकान के सामने खड़ी बाइक को टक्कर मारी और उसके बाद वहां खड़े पांच लोगों को टक्कर मारते हुए कुछ दूर जाकर पलट गई। 
कार की टक्कर में प्रवीण जामुलकर,  मोहित बारंगे, राहुल बुवाडे, रविकांत कवड़े, सुखराम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कार के पलट जाने पर भीतर फंसे चालक और योजना अधिकारी को बाहर निकाला और एंबुलेस से सभी घायलों को मुलताई अस्पताल पहुंचाया।
ग्रामीणों ने बताया कि कार में सवार बेहद नशे की हालत में थे। इसी कारण कार सड़क से अनियंत्रित होकर किनारे पर दुकानों के सामने घुस गई। कार में छिंदवाड़ा जिले के जिला योजना अधिकारी यशवंत वैध का परिचय पत्र मिला है और  कार भी यशवंत वैध के नाम पर परिवहन विभाग में पंजीकृत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button