Big Accident : अंधी रफ्तार से दौड़ते ट्रक ने कार को टक्कर मारी और पलट गया, चार घायल

Betul News Today : बैतूल। बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर रविवार कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। टक्कर के कारण कार में सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर में नर्मदापुरम से महाराष्ट्र की ओर जा रही कार को सामने आ रहे ट्रक ने ग्राम महारपानी के पास टक्कर मार दी। कार में सवार नर्मदापुरम निवासी दीपक विश्वकर्मा, हरी विश्वकर्मा व दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को झल्लार के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

झल्लार थाने के उप निरीक्षक संजय कलाम ने बताया कार चला रहे दीपक को ज्यादा चोट आई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ट्रक के चालक और परिचालक मौके से भाग गए थे जिनकी तलाश की जा रही है।बताया गया है कि कार चालक अपनी पत्नी को लेने के लिए महाराष्ट्र जा रहा था। रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकालने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया।




