Electric Shock : ट्रांसफार्मर पर बिजली सुधार रहे लाइनमैन को लगा करंट, हालत गंभीर

जिले में बिजली कंपनी की लापरवाही से नही थम रहे हादसे

Betul News: बैतूल। जिले में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत का कार्य करने वाले कर्मचारियों को करंट लगने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। बिजली बंद करने का परमिट लेने के बाद भी तारों में करंट आ जाता है और कर्मचारियों की जिंदगी दांव पर लग जाती है।
शुक्रवार को एक और घटना भैंसदेही थाना क्षेत्र में हुई। ट्रांसफार्मर पर बिजली की लाइन सुधारते समय करंट लगने से लाइनमैन झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भैंसदेही थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नाड़ा ओर धारु के बीच शुक्रवार रात 8 बजे एक खेत के ट्रांसफॉर्मर का जम्पर जल गया था। सूचना पर  बिजली कंपनी के लाइनमैन मुन्ना लाल पवार  पोल पर सीढ़ी लगाकर बिजली सुधार कार्य कर रहे थे। बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए परमिट भी लिया गया था लेकिन अचानक तारों में करंट आ गया। इससे  लाइनमैन मुन्नालाल पवार (46) की करंट लग गया और वह पोल से झुलसकर नीचे गिर गए।
घायल लाइनमैन को भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के उन्हें गंभीर होने के कारण देर रात बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। एक सप्ताह में  करंट से बिजली कर्मी के हादसे का शिकार होने की यह दूसरी घटना है। इसके पहले एक आउटसोर्स कर्मचारी इसी तरह हादसे का शिकार हो चुका है। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर बिजली कंपनी के अफसर आंखे बंद किए बैठे नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button