cattle smuggling: इनोवा में भरकर गोवंश को ले जा रहे थे कत्लखाने, हिंदू सेना ने बचाई जान

70 किमी दूर तक किया पीछा, बेरहमी से ठूंसे गए थे सात गोवंश 

Betul News: बैतूल। लक्जरी वाहनों से गोवंश की तस्करी का मामला सामने आया है। मंगलवार रात में महाराष्ट्र के कत्लखाने इनोवा में बेरहमी से ठूंसकर सात गोवंश को भरा गया और मुलताई के रास्ते ले जाया जा रहा था। हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से 70 किमी दूर तक पीछा करते हुए गोवंश की जान बचाई है। 
राष्ट्रीय हिंदू सेना के विभाग संयोजक महेंद्र साहू ने बताया कि लक्ज़री कार इनोवा में काले काँच वह परदे लगाकर सात गोवंश को रस्सी से बांधकर  एक के ऊपर एक लाद दिया था।  रात्रि में छिन्दवाड़ा क्षेत्र के लावाघोघरी से हिन्दू संगठनों के गौ रक्षक एक सिल्वर कलर की लक्ज़री गाड़ी इनोवा का पीछा कर रहे थे। जिसमें गौवंश भरा हुआ था।
गाड़ी का पीछा करते हुए गाडी मुलताई की और आने लगी तभी गो रक्षक आकाश पंवार ने राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय को गौवश तस्करी की सूचना दी।  उनके द्वारा मुलताई पुलिस और  मुलताई बजरंग दल ज़िला संयोजक रिऋी साहू ,राष्ट्रीय हिन्दू सेना विभाग संयोजक महेंद्र साहू को अलर्ट किया।
मुलताई के दुनावा रोड़ पर नरखेड  के नज़दीक कार को रोकने में सफलता मिली। कार  में क्रूरता पूर्वक हाथ पैरों और मुँह को बांध कर गौ माता को महाराष्ट्र कत्लखाने काटने के लिए कार कंमाक MH–04–AN–0398 से ले जाया जा रहा था।  कार में 7 नग गौवश भरे हुए थे ।संगठन एवं पुलिस के सहयोग से गौवश से भरी गाड़ी को मुलताई थाने लेकर आए और गोवंश को मुलताई क्षेत्र की गौ शाला में सुरक्षित सौंप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button