दर्दनाक हादसा: ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर और क्लीनर, हालत गंभीर

Accident News: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ससुंद्रा गांव के पास ट्रक की टक्कर होने से चालक और क्लीनर केबिन में बुरी तरह फंस गए। दोनों को गंभीर चोट आई हैं। क्लीनर तो जैसे तैसे निकल गया लेकिन चालक को काफी मशक्कत के बाद ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस जाने पर बाहर निकाला गया। घायलों का प्राथमिक उपचार कर 108 एंबुलेंस की मदद से बाहर निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल की ओर जा रहा ट्रक सोमवार सुबह ससुंद्रा के पास सामने जा रहे ट्रक से टकरा गया। इससे ट्रक का अगला हिस्सा पिचक गया और चालक स्टीयरिंग के बीच में फंस गया। क्लीनर भी क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गया। वह जैसे तैसे बाहर निकल गया लेकिन चालक के पैरों में गंभीर चोट आने से वह बाहर नही आ पाया। राहगीरों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
बताया गया है कि  सुबह 5:30 बजे कोदुर से भोपाल जाते हुए  आरटीओ बेरियर ससुन्दरा के पास  एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे ट्रक ड्राइवर आनंद पिता आशाराम जैन उम्र 45 वर्ष निवासी मुरैना और क्लीनर गौरव पिता सोभराम उम्र 18 वर्ष निवासी चोरा मुरैना दोनो ही ट्रक के केबिन में फस गए। 108 के स्टॉफ ने राहगीरों के माध्यम से करीब 1घंटे के रेस्क्यू के बाद  दोनों को बाहर निकाला ।
ईएमटी महेश झलिये के द्वारा जगह से ही प्राथमिक उपचार किया।  ब्लड रोकने की हर संभव कोशिश करते हुए पायलेट छोटे सिंग रघुवंशी के साथ 108 के द्वारा जिला हॉस्पिटल में दोनो मरीजों को सुरक्षित पहुंचा कर भर्ती किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button