CRIME NEWS : गुड़ घाना का सामान चोरी करने वाले तीन चोर और खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

BETUL CRIME NEWS : बैतूल। आमला थाना क्षेत्र के ग्राम जंबाड़ा में गुड़ घाने का सामान चोरी करने और खरीदने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार अगस्त को सुमित पाठक निवासी मुलताई ने आमला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके जम्बाड़ा रोड़ स्थित गुड़ घाना मिल से पांच लोहे की कपलिंग, तीन लोहे की गुच्छी गरारी, दस लोहे की हाईड्रोलिक प्लेट, तीन लोहे के चैनल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । तथा इसी तरह योगेश डांगरे के गुड़ घाना मिल से भी तीन लोहे की शाफ्ट, दो लोहे के रूला भी चोरी हो गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 379 भादवि के तहत कायम कर विवेचना प्रारंभ की।
मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर रवि यादव पिता नौखेलाल यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम माहोली एवं राज यादव पिता बलराम यादव उम्र 19 साल निवासी माहोली को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने गवाहों के समक्ष गुड़ घाना मिल से लोहे का सामान अपने साथी शुभम सोनी पिता राजकुमार सोनी उम्र 29 वर्ष निवासी कसारी मोहल्ला आमला के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके साथ ही चोरी किए सामान को वाहन क्रमांक एमपी 48 एमजेड 6931 में रखकर आमला लाकर कबाड़ी शेख जुनैद पिता अब्दुल बहाब उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर तीन आमला को बेचने की जानकारी दी।
पुलिस ने पांच लोहे की कपलिंग, तीन लोहे की गुच्छी गरारी, दस लोहे की हाईड्रोलिक प्लेट, तीन लोहे के चैनल तीन लोहे की शाफ्ट, दो लोहे के रूला कुल कीमत करीब पांच लाख रूपये का सामान कबाड़ी जुनैद के गोडाउन से जप्त कर आरोपी रवि यादव, राज यादव, शुभम सोनी और शेख जुनैद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है ।इस कार्रवाई में निरीक्षक सन्तोष पन्द्रे थाना प्रभारी आमला, सउनि. रामेश्वर सिंह, प्रआर. निलेश मीणा, आर. नागेन्द्र सिंह, आर. दुर्गेश सिंह, आर. रोहित कुशवाह, आर. शशिकांत की भूमिका रही है ।




