दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्राली पलटी,दबने से एक की मौत, तीन घायल

ACCIDENT NEWS : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आशापुर स्टेट हाइवे पर ग्राम बोदी जूनावानी के समीप मंगलवार को दोपहर में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे ट्राली में दब जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महुपानी से ट्राली में ईंट भरकर ट्रैक्टर चालक समेत चार लोग बोदी जूनावानी की ओर जा रहे थे। जोड़ के पास आते ही अचानक चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे ट्राली सहित पलट गया। ट्राली पलटने से उसमें दब जाने से गौलागोंदी निवासी राहुल पांसे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

ट्राली में सवार गणेश बारस्कर, रामदेव बारस्कर और ट्रैक्टर का चालक गणेश बारस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को तत्काल ही अस्पताल पहुंचाया गया।चिचोली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद ट्रैक्टर चालक का शव परिजनों को सौंपकर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button