पुलिस विभाग में तबादले: अवधेश तिवारी को बनाया रानीपुर थाना प्रभारी

Today Betul News : बैतूल। बैतूल जिले में 11 पुलिसकर्मियों के तबादले कर विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के द्वारा जारी किए गए तबादला आदेश में रानीपुर का थाना प्रभारी कार्यवाहक उप निरीक्षक अवधेश तिवारी को बनाया गया है। उप निरीक्षक नरेंद्र उइके को घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी का प्रभारी बनाने का आदेश जारी किया गया है।

इसके अलावा उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को रक्षित केंद्र से थाना बोरदेही, कार्यवाहक उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी को रक्षित केंद्र से थाना चिचोली, उप निरीक्षक मोहित दुबे को रानीपुर से थाना आमला, कार्यवाहक उप निरीक्षक मिहिलाल अहिरवार को रक्षित केंद्र से थाना चिचोली, कार्यवाहक उप निरीक्षक पूनमचंद साहू को रक्षित केंद्र से थाना सारणी,कार्यवाहक उप निरीक्षक रामेश्वर गोस्वामी को रक्षित केंद्र बैतूल से थाना आठनेर, उप निरीक्षक रामप्रकाश कीर को रक्षित केंद्र से थाना भैंसदेही, कार्यवाहक उप निरीक्षक सुनील गौर को रक्षित केंद्र से थाना सारणी और सहायक उप निरीक्षक ममता दीवान का बैतूलबाजार थाना किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए महिला थाना से महिला सेल बैतूल पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button