College Girl Raped : इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाया और रोटी बनाने घर बुलाकर कालेज की छात्रा से किया दुष्कर्म

दुष्कर्म के दौरान खींची फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार कर रहा था दुष्कर्म

BETUL CRIME NEWS :बैतूल। कालेज की छात्रा से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और जब बात होने लगी तो रोटी बनाने के लिए घर बुलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म का शिकार बनाया। इसी दौरान शातिर दुष्कर्मी ने फोटो और वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कालेज की छात्रा को लगातार दुष्कर्म का शिकार बनाने लगा।छात्रा ने आखिर परिवार के लाेगों को हकीकत बताई और उनके साथ कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सदर निवासी रोहित उर्फ बंटी यादव के खिलाफ धारा 376 (2) एन, 506 के तहत मामला दर्ज कर तलाश प्रारंभ कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने में कालेज की छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रोहित यादव को एक साल से जानती पहचानती है। लगभग एक वर्ष पूर्व रोहित कालेज तरफ दिखाई देता था, फिर इंस्टाग्राम पर उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट आई तो एक्सेप्ट किया। फिर दोनो अच्छे दोस्त बन गये और हमारी बातचीत फोन पर होने लगी।

17 मई 2023 को रोहित ने कहा कि उसके घर पर कोई नही है। 2-3 दिन से खाना नही खाया है ।मैं सब्जी तो बना लेता हूं परंतु रोटी नही बनाते आती है, तुम रोटी बना दो। रोहित की इस बात पर छात्रा उसके घर रोटी बनाने गई। छात्रा ने बताया कि जब वह किचन में रोटी बनाने लगी तो रोहित यादव करीब आने लगा और उसने जबरदस्ती उसके दीपक फ्लेक्स के पीछे वाली गली सदर स्थित घर के बैडरूम मे ले जाकर जबरदस्ती मर्जी के बिना दुराचार किया। पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब वह रोहित का विरोध करने लगी और चिल्लाई तो उसके घर के कुत्ते भोंकने लगे। मेरी आवाज पर कोई नही आया। रोहित यादव ने घटना के दौरान कुछ फोटो खींच लिए। जिसकी जानकारी मुझे नही थी, रोहित मुझे फोटो दिखाकर धमकी देता था और कहता था कि यदि तुम मुझसे मिलने नही आयी और घटना की बात किसी को बताई तो मेरे पास जो तुम्हारे गंदे फोटो व वीडियो है, तुम्हारी मम्मी को सेंड करुंगा, ऐसा कहकर वह मिलने बुलाता था और लगातार दुराचार किया।

विगत सात जुलाई को भी रोहित ने उसके साथ गलत काम किया और कहा, यदि किसी को यह बात बताई तो तेरे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। छात्रा ने बताया कि रोहित यादव कालेज आते जाते वक्त मार ना दे, इसी डर से उसने रिपोर्ट नही की। रोहित की धमकी से परेशान होकर 21 जुलाई 2023 को सारी बात मम्मी को बताई। इसके बाद मम्मी के साथ 25 जुलाई को कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button