Election : अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए जमा हुए तीन नामांकन

संजय मिश्रा, अवध हजारे और सुरेन्द्र चौहान ने की अध्यक्ष की दावेदारी

Advocates Association Election : बैतूल। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे दावेदारों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। मंगलवार चार जुलाई को जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन फार्म जमा किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी नितिन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व निर्धारित समय सायं चार बजे तक अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार मिश्रा अधिवक्ता, अवध कुमार हजारे अधिवक्ता और सुरेन्द्र चौहान अधिवक्ता ने नामांकन फार्म जमा किए है।

उपाध्यक्ष पद के लिए भी कुल तीन नामांकन फार्म जमा किए गए हैं। इनमें संजय कुमार चौरसे , दीपक पाल , जयदीप सिंह रूनवाल शामिल हैं। सचिव पद के लिए रजनीश जैन , बलदेव कुमार महाजन , रविन्द्र धोटे , सहसचिव पद के लिए यादोराव कुम्भारे , कलश कुमार दीक्षित , कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवकुमार कापसे , योगेश पाटिल , पुस्काध्यक्ष पद हेतु राजेन्द्र कुमार गायकवाड़ ने नामांकन फार्म जमा किए।

कार्यकारिणी सदस्य के लिए जमा हुए 10 फार्म:

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 10 फार्म जमा किए गए हैं ।इनमें माधोराव सरनेकर , श्यामसुंदर राठौर , सौरभ परिहार , दीपक घोरमाड़े , सुनंदा नागले , उमेश कुमार गुहारिया , राजेन्द्र कुमार बघेल , निकिता काले और सुनील सोनकपुरिया शामिल हैं।

आज होगी नामांकन फार्मों की जांच:

मुख्य चुनाव अधिकारी नितिन मिश्रा ने बताया कि बुधवार पांच जुलाई को नामांकन फार्मों की जांच (स्कूटनी) की जाएगी। छह एवं सात जुलाई को दोपहर 12 बजे से चार बजे तक नामांकन फार्म वापसी होगी। आठ जुलाई को अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन सायं चार बजे होगा एवं 13 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button