दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर पलटा ईंट से भरा ट्रक, एक की मौत, दो गंभीर

Accident News Betul: बैतूल। बैतूल-भोपाल नेशनल हाइवे 69 पर मंगलवार शाम करीब चार बजे बरेठा घाट में ईंट से भरे ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वह बोलेरो को कुचलते हुए पलट गया। इससे बोलेरो के चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार कृषि विभाग के अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक के चालक को भी गंभीर चोट आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को बैतूल से भोपाल की ओर फ्लाई एश से बनी ईंट लेकर जा रहा ट्रक जैसे ही बरेठा घाट के अंधे मोड़ पर पहुंचा वैसे ही उसके ब्रेक फेल हो गए।ट्रक सीधा सामने से आ रही बोलेरो जीप को कुचलते हुए पलट गया। इससे जीप पूरी तरह से पिचक गई। बोलेरो जीप का चालक बुरी तरह से फंस गया और उसकी मौत हो गई।राहगीरों ने जीप में फंसे कृषि विभाग के अधिकारी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृषि विभाग में पदस्थ सुनील कुमार बोलेरो जीप क्रमांक एमपी 47 सीए 1323 में चालक प्रेमशंकर  के साथ बैतूल की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा ट्रक बोलेरो को कुचलते हुए आगे जाकर पलट गया। ट्रक के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक के चालक और कृषि विभाग के अधिकारी को गंभीर चोट आने पर अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button