MP News: मध्यप्रदेश में 1 जुलाई से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल, भीषण गर्मी के कारण सरकार का फैसला

Today Big News:  बैतूल। मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी की वजह से बच्चों को होने वाली परेशानी को देखते हुए अब 1 जुलाई से प्राथमिक स्कूल शुरू होंगे।
प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सरकार के इस फैसले की जानकारी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दी है। परमार ने अपने ट्वीट में लिखा है कि भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मावकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे और कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में संचालित होंगी। कक्षा पांचवी की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार होगी।
1 जुलाई 2023 से सभी विद्यालय नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगे। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व में भी स्कूलों शुरू करने को लेकर तारीख में बदलाव किया जा चुका है। उम्मीद थी कि मानसून की दस्तक हो जाएगी लेकिन मानसून नही आया है और गर्मी अपने पूरे जोर पर है।
हालांकि सरकार ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि निजी स्कूलों के द्वारा स्कूल बंद रहने की स्थिति में भी बच्चों से तीन माह की जो फीस वसूल की जा रही है उसमें छूट मिलेगी या बिना स्कूल गए और बिना पढ़ाई के उन्हें फीस चुकानी पड़ेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button