Robbed On Highway: हाइवे पर बाइक सवार से लूटपाट कर हाथ बांधकर झाड़ियों फेंक दिया था झाड़ियों में
बैग, चांदी की चैन, मोबाईल और बाइक लूटकर फरार होने वाले गिरफ्तार

Betul Crime News : बैतूल। भोपाल-बैतूल नेशनल हाइवे पर ग्राम पोला पत्थर के समीप कछार गांव के रोशन पिता संतोष लोखंडे के साथ दोपहर एक से दो बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दे दिया गया। उसके पास से बैग, चांदी की चैन, मोबाईल और बाइक लूट ली गई और दोनों हाथ बांधकर हाइवे के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया था। लूट करने वाले चार आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आखिर चारों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना शाहपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोलापत्थर के पास नेशनल हाइवे पर दिन दहाड़े पांच जून को दोपहर एक से दो बजे के बीच रोशन लोखण्डे पिता संतोष लोखण्डे निवासी ग्राम कछार के साथ लूट की घटना को अंजाम दे दिया गया था। पीड़ित रोशन लोखण्डे अपने मामा के घर मर्यारपुर थाना केसला से बाइक से अकेले वापस घर आ रहा था। पोलापत्थर के पास हाइवे फोरलेन रोड पर रांग साइड से एक स्कूटी जिस पर दो अज्ञात व्यक्ति बैठे थे आए और पीडित की बाइक रूकवा दी। उससे पैसे निकालने का बोला ।पैसे नही मिले तो हाइवे पर बाजू की झाडियों में खींचकर ले गये। पैसे न निकालने पर पत्थर , हाथ में पहने कड़े से मारपीट की गई।
फोन लगाकर दो अन्य व्यक्तियों को बुलवाया गया। इसके बाद मारपीट कर अपने पहने गमछे से दोनों हाथ पीछे कर बांधकर झाडियों में डालकर दिया। उसके पास बैग , गले मे पहनी चांदी की चैन, मोबाइल तथा मोटरसाइकल लूट कर भाग गए ।रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की। सायबर सेल की मदद से पुलिस को सुराग मिले और ग्राम कुंडी के नवरंग ढाना निवासी मलकेश कवडे पिता भूरा कवडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके द्वारा तीन अपचारी बालकों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो एक साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके बाद लूटी गई सामग्री जब्त कर ली गई।




