MPPSC 2023 : गांव का बेटा बना डीएसपी, आदिवासी समाज के लिए गौरव का क्षण
ठेमगांव विजयग्राम के सुजीत कड़वे एमपीपीएससी 2023 में हुए चयनित

Success Story : बैतूल। आदिवासी ग्रामीण परिवेश में पले-बड़े बैतूल जिले के गांव ठेमगांव विजयग्राम के रहने वाले सुजीत पिता गणपत कड़वे ने पहले ही प्रयास में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी 2023 में चयनित होकर डीएसपी का पद हासिल किया। सुजीत (गोलू) कवडे ने प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक शाला विजयग्राम से हासिल की।
उत्कृष्ट स्कूल बैतूल में दसवीं से 12वीं तक अध्ययनरत रहे। एग्रीकल्चर कालेज की डिग्री लेकर एमपीपीएससी और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी इंदौर से की। प्रथम प्रयास में एमपीएससी में डीएसपी के पद पर चयनित होकर अपने गांव एवं जिले का नाम रोशन किया। उल्लेखनीय है कि सुजीत की बड़ी बहन अश्विनी कड़वे पुणे महाराष्ट्र में इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं वहीं छोटी बहन डा सोनाली कड़वे इंदौर में रेडियोलाजिस्ट हैं। बुआ संगीता चिल्हाटे प्राथमिक शिक्षिका हैं। अब सुजीत ने एमपीएससी में डीएसपी के पद पर चयनित होकर पूरे परिवार का गौरव बढ़ा दिया है।
सुजीत की इस उपलब्धि में माता सुनीता कड़वे, पिता गणपत कड़वे, पिता, भाई- बहनों व वरिष्ठ समाजसेवी एवं आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिला महासचिव, जिला सरंक्षक कोरकू कोर कमेटी बैतूल मन्नूलाल चिल्हाटे एवं मित्र मंडल, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी संघ, आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संगठन आकास सहित समस्त सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।




