महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ, कुष्ठ मुक्त मरीजों को कम्बल वितरित किए

महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ, कुष्ठ मुक्त मरीजों को कम्बल वितरित किए

बैतूल।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी सोमवार को प्रात: 11 बजे कुष्ठ कार्यालय जिला चिकित्सालय परिसर में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक विशेष जांच अभियान चलाकर संभावित मरीजों की जांच की जाएगी।

कार्यक्रम में 11 बजे गांधी जी की स्मृति में मौन धारण किया गया एवं कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा कुष्ठ जागरूकता पर जारी की गई अपील का वाचन किया गया। कार्यक्रम में कुष्ठ रोग की समाप्ति के लिये समस्त उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संकल्प भी लिया गया। एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय जल, तेल उपचार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बैतूल क्षेत्र के 18 कुष्ठ मुक्त मरीजों का उपचार किया गया। उन्हें बचाव हेतु शासन से एमसीआर सेंडिल तथा जनसहयोग से प्लास्टिक हेंडल, शंसी एवं गंजी निश्शुल्क वितरित की गई।

कुष्ठ मुक्त मरीजों को कृष्णा वर्मा द्वारा अपने पिता मोहनश्री वर्मा की स्मृति में 10 कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कुष्ठ अधिकारी आनंद मालवीय ने कहा कि कुष्ठ के संभावित लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित कर उन्हें सम्पूर्ण उपचार प्रदाय किया जाना, हमारी पहली प्राथमिकता है। समाज में कुष्ठ के प्रति कुष्ठ विजेता के रूप में संदेश प्रसारित करें एवं कुष्ठ पर विजय संभव है। जिला चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कुष्ठ का निश्शुल्क उपचार एवं परामर्श उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button