बॉडीबिल्डिंग संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने रंजीत शिवहरे, उमाकांत मालवीय को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

राज्य शरीर सौष्ठव संस्था की निर्वाचन बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन

बैतूल। उज्जैन मुख्यालय स्थित राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश की 9वीं त्रिवार्षिक साधारण सभा एवं निर्वाचन बैठक में बैतूल जिला बॉडीबिल्डिंग संगठन के अध्यक्ष रंजीत शिवहरे को प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिव उमाकांत मालवीय को प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। दोनों पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

नियुक्ति पर बैतूल जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन ने राज्य संगठन के संरक्षक प्रेम सिंह यादव, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र व्यास, महासचिव अतिन तिवारी और अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह के प्रति आभार व्यक्त किया है। संगठन ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति से बैतूल जिले में बॉडीबिल्डिंग खेल को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

रंजीत शिवहरे और उमाकांत मालवीय की नियुक्ति पर बैतूल जिला बॉडीबिल्डिंग संगठन के पदाधिकारियों प्रमोद अग्रवाल, राजू अग्रवाल, अरुण किलेदार,अभिषेक गोयल, सोनू बग्गा, धीरज हिरानी, बिट्टू बोथरा, रजनीश जैन, विवेक मालवी, विशाल भद्रे, नवीन तातेड, वीरेंद्र अग्निहोत्री, मोहन अग्रवाल, संदीप सोनी, दर्पण कोठी, राजेश करें, अर्पित भार्गव, मिलिंद मेहता, राकेश शर्मा, अविनाश सोनी, गब्बर ठाकुर, विशाल बिसरे, शाहिद अहमद, वतन मिश्रा, भोलू देशमुख, सुरेंद्र महाले और रवि धुर्वे सहित अन्य ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button