राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने मोक्षधाम में किया पौधारोपण
राजीव गांधी अमर रहे के नारों के बीच विभिन्न प्रजातियों के रोपे पौधे


आमला। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर आमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला द्वारा मोक्षधाम परिसर में पौधारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और राजीव गांधी अमर रहे के नारों के बीच विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र भावसार एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मनोज मालवे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोक्षधाम परिसर में श्रमदान किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आधा सैकड़ा से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सीमा अतुलकर ने कहा कि स्व. राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में याद किया जाता है। उनकी जयंती के अवसर पर आमला कांग्रेस द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
ब्लॉक कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विरेन्द्र बर्थे ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और भारत को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे ले जाने का सपना देखा था। आज देश में कंप्यूटर और आईटी क्षेत्र जिस व्यापक स्तर पर दिखाई देता है, उसके पीछे राजीव गांधी की आधुनिक सोच को महत्वपूर्ण माना जाता है।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज देशमुख, सेक्टर प्रभारी छन्नू बेले, सेवादल प्रभारी जितेंद्र शर्मा, नीरज कटारिया, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, पार्षद अमित हुरमाड़े, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, बंटी सोनी, मनीष नागले, श्याम सोनी, अशोक हाथिया, दुर्गेश चौकीकर, सेवादल नगर अध्यक्ष आशु बर्डे, मुन्नू देशमुख, यशवंत चढोकार, श्याम कनोजिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




