आयुष अधिकारियों को ए-एचएमआईएस पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल का दिया प्रशिक्षण
ऑनलाइन प्रशिक्षण में पैरामेडिकल स्टाफ को पोर्टल संचालन की दी जानकारी

बैतूल। संचालनालय आयुष, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर के मार्गदर्शन में गुरुवार को ए-एचएमआईएस पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूलों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. मनोज कुमार सूर्यवंशी एवं डॉ. सुशील कुमार सोनी ने जिले के सभी आयुष चिकित्सा अधिकारियों, तथा पैरामेडिकल स्टाफ को ए-एचएमआईएस पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूलों के संचालन एवं उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य पोर्टल के प्रभावी उपयोग के माध्यम से आयुष सेवाओं को अधिक सुव्यवस्थित और सुदृढ़ बनाना रहा।




