सायगोहान में जंगल सत्याग्रह के महानायक को दी श्रद्धांजलि, 2.0 नशामुक्ति अभियान के माध्यम से दिया समाज को संदेश

भैंसदेही। 1930 के ऐतिहासिक जंगल सत्याग्रह के महानायक एवं स्वतंत्रता सेनानी सरदार गंजन सिंह कोरकू की जयंती भैंसदेही विकासखंड के ग्राम सायगोहान में आदिवासी कोरकू संघर्षशील समाज संगठन द्वारा पूरे गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया, वहीं नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नशामुक्ति का संदेश देते हुए समाज को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सरदार गंजन सिंह कोरकू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राष्ट्र गान के बाद उपस्थित वक्ताओं ने सरदार गंजन सिंह कोरकू के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को अपने महानायकों के आदर्शों पर चलते हुए पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला संरक्षक मुंगीलाल कासदे, जिला अध्यक्ष चैतराम कासदेकर, संरक्षक सहाबलाल कासदे, जिला पदाधिकारी मोतीलाल कासदे, युवा अध्यक्ष सुखदेव पांसे, भगवत मर्सकोले, लालजी, राजकुमार बारस्कर, जिला अध्यक्ष भूमका किशोरी बैठे, मोहन धाड़से, परसराम बारस्कर (सरपंच देहगुड), संतोष जावरकर (सरपंच गारपढार), नेहरू जावरकर (सरपंच डोडाजाम), भीमपुर विकासखंड अध्यक्ष सुरेश चौहान, भैंसदेही विकासखंड अध्यक्ष उमेश बारस्कर, सुरेश अखनडे, आमला युवा अध्यक्ष सुरजन शीलू, भद्दू कासदे, अम्मीलाल शीलू, मुकेश बैठे, कमलेश अखनडे, राजू अखनडे, बादल लोबो, हरि उयके, रामशंकर शीलू सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

– महानायक के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कार्यक्रम का समापन सरदार गंजन सिंह कोरकू के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित समाजजनों ने पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त समाज और सामाजिक एकजुटता को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराते हुए जय जोहार, जय मुठवा तथा 1930 जंगल सत्याग्रह के नायक सरदार गंजन सिंह कोरकू अमर रहें के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button