गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में निखरी छात्राओं की प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

15 दिन तक चला गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा, शिक्षा के साथ संस्कारों का भी पढ़ाया पाठ

बैतूल। ई.एफ.ए. शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंज बैतूल में 15 से 29 जुलाई तक आयोजित गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का समापन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य ललितलाल लिल्होरे के मार्गदर्शन में हुआ। प्रभारी शिक्षक महेश गुंजेले ने बताया कि पखवाड़े का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना के साथ हुआ।

पखवाड़े के दौरान छात्राओं के लिए भाषण, निबंध लेखन, संस्कृत श्लोक, भजन एवं गुरु वंदना प्रस्तुति, योगाभ्यास, करियर मार्गदर्शन, प्रेरक व्याख्यान, “एक गुरु-एक वृक्ष” अभियान के तहत वृक्षारोपण, छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति एवं संस्कार विषयक चर्चा, स्वच्छता अभियान तथा गुरु-शिष्य प्रेरणा संवाद जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। 28 जुलाई को मानव उत्थान सेवा समिति के महात्मा सौम्यानंद ने छात्राओं को गुरु के महत्व, अनुशासन, संस्कार, सफलता के मूल्यों एवं नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्राचार्य ललितलाल लिल्होरे, वरिष्ठ शिक्षक के.जी. बारमासे एवं एस.के. नरवरिया ने पुरस्कार प्रदान किए। भाषण प्रतियोगिता में परी चरपे प्रथम, शिफा शेख द्वितीय तथा पूजा झरबड़े तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में हनी कहार प्रथम, प्रिसिअस बारसे द्वितीय एवं प्राची विश्वकर्मा तृतीय रहीं। कविता गायन में हनी कहार ने प्रथम, मुस्कान उईके ने द्वितीय तथा प्रीति बरकड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ई.एफ.ए. मीडिया टीम की साक्षात्कार रिपोर्टिंग में मोनालिका साहू एवं यशवी सोनी को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक शिवप्रसाद मोहबे, वीरेंद्र झरबड़े, रीना खरे, सुजाता खान, शिवरति साहू, मंजूलता चौरसिया, सुनंदा उईके, टीना साहू, रजनी राय, शारदा सोलंकी, चारू शुक्ला, द्वारका पंवार, अशोक कवड़े एवं करण पंवार सहित विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button