चिचोली में पहली बार कुम्हार समाज में धूमधाम से मनाई दक्ष प्रजापति जयंती, निकली शोभायात्रा

बैतूल। कुम्हार समाज के आराध्य देव दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती के अवसर पर चिचोली के कुम्हार मोहल्ले में कुम्हार प्रजापति समाज द्वारा दक्ष प्रजापति महाराज की प्रतिमा एवं छायाचित्र के साथ नगर में ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कुम्हार मोहल्ले से शुरू होकर बाजार चौक, बस स्टैंड होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची।

जय स्तंभ चौक पर युवाओं ने दक्ष प्रजापति महाराज की पूजा-अर्चना कर केक काटा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

प्रजापति समाज के दुर्गेश मालवी ने बताया कि चिचोली में पहली बार आराध्य देव दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती मनाई गई है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में जयंती समारोह को और बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इसके लिए सभी प्रजापति-कुम्हार सामाजिक बंधु तन-मन-धन से सहयोग करें। इस अवसर पर आयुष प्रजापति, नितीन प्रजापति, सत्यम, पियूष प्रजापति, कुणाल, दुर्गेश प्रजापति सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button